फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 पार, गर्मी उमस ने निकाला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। एक बार फिर से पारा चालीस डिग्री के पार चला गया है। गर्मी के साथ उमस से हर कोई बेहाल है।
विज्ञापन


इंसानों के साथ जीत जंतुओं का भी बुरा हाल है। भीषण गर्मी ने बाजारों में खरीदारों की रौनक गायब कर दी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है।

गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बिजली ने छीनी रात की नींद

शुक्रवार को गर्मी के साथ उमस से हर कोई पसीने से तरबतर रहा। बिजली की अघोषित कटौती ने गर्मी के बीच ज्यादा परेशान किया। कई घंटों की कटौती से रात के समय लोगों की नींद बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हर कोई गर्मी से बचने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

राजेंद्र पार्क कनाल नहर पर बड़ी संख्या में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगा पारा

आने वाले दिनाें में भी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में अगले चौबीस घंटों में तापमान 41 से 29 डिग्री सेल्सियस डिग्री के बीच रहेगा।

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 18.8 तथा लेह में दिन का अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें