फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सर्दी की दस्तक: तापमान में गिरावट, श्रीनगर में 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, बर्फबारी की संभावना

Wed, 20 Nov 2024 12:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में बुधवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और अन्य कुछ स्थानों पर बुधवार को सीजन की सबसे सर्द रात का अनुभव हुआ, क्योंकि घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिर गया। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार घाटी के अन्य कई स्थानों पर भी सीजन की सबसे सर्द रात रही क्योंकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


काजीगुंड में तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि पहलगाम पर्यटक स्थल पर 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुपवाड़ा में 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकरनाग एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र था जहां न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि यह सर्द मौसम 23 नवम्बर तक बना रहेगा। 24 नवम्बर को मौसम में बदलाव हो सकता है और हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है, खासकर कश्मीर के ऊंचे इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें