फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बादलों ने मौसम में घोली ठंडक

Thu, 05 May 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन भी रियासत के कई हिस्सों में बारिश होने और बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही, पारा सामान्य से नीचे रहने से मौसम ठंडा भी हो गया है। कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से कम होने से लोग खुशगवार मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम से बिजली ढांचे पर ओवरलोड कम होने से बिजली कटौती में भी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार को 8.5 एमएम बारिश हुई। रियासत में सबसे ज्यादा 11.6 एमएम बारिश कोकरनाग में रिकार्ड की गई है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में भी बारिश होने से तापमान लगातार सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 21.9 रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार छह मई शुक्रवार को रियासत के कई हिस्सों में बारिश होगी और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि सात से नौ मई तक मौसम साफ रहेगा और दस मई से रियासत का मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें