फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में तापमान 40 पार, लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में तीन दिन से मौसम साफ रहने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया और दोपहर दो बजे 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बढ़ तापमान से लोग दिनभर बेहाल रहे और घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार के बाद मंगलवार सुबह से ही गर्मी के सूर्य देव ने तलख तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। दोपहर बारह बजे के समय स्थिति और खराब हो गई। मंगलवार को बाजारों के बंद होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन जरूरी काम के लिए आए लोगों का पसीना छूट गया। प्राकृतिक ठंडे स्थानों पर जाने के लिए मनाही के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। इस दौरान पंखे और कूलर भी सफेद हाथी साबित होते नजर आए। जून की शुरूआत में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। इस कारण लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें