अरनिया। क्षेत्र में टावर लगने के बाद भी अन्य नेटवर्क सहित निजी कंपनी का नेटवर्क भी दुरुस्त में नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है।
उपभोक्ता राहुल कुमार, रवि कुमार, मोहिंद्र सिंह, सुरिंद्र पाल व अमित कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में ज्यादातर निजी मोबाइल कंपनी के उपभोक्ता हैं। मगर खासतौर से अला, काकू दे कोठे, अदलेहड, कठार व पिंडी चाड़का सहित कई गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। हालांकि अला, करियाल खुर्द, अला व सोहागपुर में हाल ही में टावर लगे हैं, मगर फिर भी उपभोक्ताओं को पर्याप्त इंटरनेट स्पीड न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल पर कभी-कभी तो अत्यधिक गति होने के कारण फोटो तक नहीं खुलती है। बताया कि आज के दौर में जब सभी कार्य नेट पर निर्भर हैं। तब डाटा स्पीड स्लो होने के कारण नेट से संबंधित कार्य होने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। नेट की धीमी गति से परेशान उपभोक्ताओं ने समस्या का समाधान अविलंब कराने की मांग की है।