भारत
संचार निगम लिमिटेड जम्मू-कश्मीर सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर आरएन सुधाकर ने
वीरवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। उन्होंने बीएसएनएल को आ रही
विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत करवाया। सुधाकर ने राज्यपाल को
बताया कि बाढ़ के बाद राज्य में संचार सेवाओं को बहाल करने में बीएसएनएल को
काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि लाल चौक में
ट्रांसमिशन इक्यूपमेंट को बदलने में कंपनी सफल रही, जिससे मोबाइल नेटवर्क,
लैंडलाइन सेवा, वायरलेस टेलीफोन सेवा और इंटरनेट को बहाल किया गया। अब अगले
महीने तक भूमिगत केबल तारों को भी बदलने का काम पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने
राज्यपाल द्वारा उपभोक्ताओं से बिलों में राहत देने के सुझाव पर भी अमल
करने की बात कही।
राज्यपाल ने सुधाकर को यह भी सुझाव दिया कि किसी भी
आपातकालीन स्थिति के लिये वैकल्पिक वायरलेस सुविधा को तैयार रखा जाना
चाहिये ताकि उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद जम्मू
कश्मीर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में संचार सेवाएं भी अहम भूमिका
निभाएंगी।