फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जहां स्वास्थ्य सुविधाएं कम, वहां शुरू होंगी टेली मेडिसिन सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण एवं शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं, वहां टेली मेडिसिन सुविधाएं स्थापित की जाएं। इससे पूर्व उन्होंने बुधल और सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना और स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री इट्टू वीरवार को नागरिक सचिवालय में बुधल और सुरनकोट विधानसभा क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की समीक्षा कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों के लिए उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का हाल जाना। अधिकारियों से कहा, जिन क्षेत्रों विशेषकर संवेदनशील स्थानों पर जहां स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं वहां टेली मेडिसिन सुविधाएं स्थापित की जाएं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का संज्ञान लेते हुए उन्होंने सचिव स्वास्थ्य और निदेशक स्वास्थ्य को सभी नियुक्तियां तुरंत रद्द करने और उन्हें उनके निर्धारित स्थानों पर तैनात करने का निर्देश दिया। इस दौरान बुधल के विधायक जाविद इकबाल चौधरी, सुरनकोट के विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद, स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें