फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हेरोइन के साथ नाबालिग समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, 26.36 ग्राम हेरोइन बरामद

Mon, 10 Aug 2026 02:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर समेत तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया और 26.36 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 26.36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा इलाके में रविवार देर शाम एक 17 वर्षीय किशोर को मोटरसाइकिल से जाते समय रोका गया। वह बालोले खड्ड से जेडीए कॉलोनी की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया।

नाबालिग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद जम्मू के आरएस पुरा स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया।

वहीं, कठुआ जिले के बिलावर इलाके के गलक में पुलिस ने रविवार देर रात जांच के दौरान दो संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उधमपुर के मजालता निवासी पवन देव सिंह और कठुआ के मकवाल-रामकोट निवासी नरेश सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें