फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: होकरसर में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बचाव दल ने निकाला शव, माता-पिता से बच्चों को नदी-नालों में नहाने से रोकने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र होकरसर में मंगलवार दोपहर एक किशोर की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि किशोर की पहचान जैनाकूट चिनार कॉलोनी के जैद यूसुफ (15) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही सूचना मिली कि होकरसर में एक किशोर डूब गया है, तो तुरंत बचाव दल को मौके पर भेजा गया। दल ने शव की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, मगर किशोर के बचाया नहीं जा सका। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव मिला। उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि बच्चों को गर्मी के मौसम में नहाने के लिए नदी-नालों में जाने से रोकें।
विज्ञापन


दो दिनों में चार शव मिले
अधिकारी ने बताया कि लगातार दूसरे दिन यह चौथा शव बरामद किया गया है। एक दिन पहलेे ही सोमवार को कश्मीर के दो अलग-अलग हिस्सों से सामने आई तीन घटनाओं में लापता एक किशोर, एक बच्ची और एक फारेस्ट गार्ड का शव बरामद किया गया था। पहला शव श्रीनगर में तीन दिन पहले लापता हुए 13 वर्षीय इनायत अहमद गनी उर्फ अनीस का था, जिसे नूरबाग इलाके में झेलम नदी से बरामद किया गया था। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कुमदल्लन गांव की दो वर्षीय बच्ची अयाना जहां का शव एक नाले के पास से मिला था। तीसरी घटना में गांदरबल जिले में लापता फारेस्ट गार्ड का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें