फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सुंदरता बढ़ाने वाले फव्वारे बदहाल

Fri, 05 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने वाले चौक-चौराहों और पार्कों पर लगाए गए फव्वारे लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे जम्मू शहर की सुंदरता पर लगातार असर पड़ रहा है। जानकारी होने के बाद भी फ्लोरीकल्चर इनके रखरखाव को लेकर कुछ प्रयास नहीं कर रहा है। नगर परिषद ने भी इसको गंभीरता से कुछ काम नहीं किया है, जबकि दिन-ब-दिन इनकी हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


मंदिरों के शहर जम्मू की सुंदरता को बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर परिषद और फ्लोरीकल्चर विभाग की तरफ से आकर्षित फव्वारे लगाए गए हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में दिन-ब-दिन इनकी हालत खराब होती जा रही है। ग्रीन बेल्ट पार्क में लगाए गए सभी फव्वारे महीनों से खराब पड़े हैं।

इससे पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। बच्चे उत्साहित होकर पार्क में खेलने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन फव्वारे न चलने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं बिक्रम चौक, सतवारी चौक, इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन, पंजतीर्थी चौक पर लगाए गए फव्वारे भी लंबे समय से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


जब यह फव्वारे चलते थे तो शहर की सुंदरता देखते ही बनती थी, लेकिन रखरखाव की तरफ ध्यान न दिए जाने के कारण इनकी हालत खराब होती गई। वर्तमान समय में खस्ताहाल फव्वारे वीरान नजर आ रहे हैं।

कई बार शहरवासियों ने फव्वारों की मरम्मत की मांग को फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन किसी ने भी इनकी मरम्मत को लेकर प्रयास नहीं किए हैं। अगर जल्द इनकी मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इनकी मरम्मत मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें