फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना

विज्ञापन
भारत भ्रमण पर जाने वाले विद्यार्थियों के साथ डीसी रियासी व पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से वीरवार को जिला के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 90 विद्यार्थियों के एक दल को भारत भ्रमण के लिए रवाना किया। डीसी बबीला रकवाल ने अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह टूर नया अनुुभव हासिल करने के लिए है। वह अपनी यात्रा के दौरान किन-किन स्थानों पर गए और वहां पर उन्होंने क्या पाया या देखा इस के बारे में वापस लौटने पर अन्य लोगों को बताएं, ताकि देश की सभ्यता और संस्कृति को सांझा किया जा सके।
विज्ञापन

एएसपी सुरजीत कुमार भगत ने बताया कि जिला के विभिन्न स्कूलों के नब्बे विद्यार्थी शिक्षा विभाग की मदद से भेजे जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों के साथ ही कुछ शिक्षक भी उन के साथ मौजूद रहेंगे। बच्चों को रियासी से जम्मू वाया बस भेजा जाएगा। वहां से दिल्ली तक का सफर सभी रेल मार्ग के जरिये तय करेंगे। दिल्ली में तीन दिनों तक रुक कर वहां पर मौजूद देश की धरोहरों को देखेंगे। इस दौरान उन की मुलाकात वरिष्ठ नागरिकों से भी करवाई जाएगी। दिल्ली से चेन्नई तक का सफर सभी लोग हवाई मार्ग के जरिये पूरा करेंगे और वहीं से वापस लौटेंगे। आने-जाने रहने व खाने-पीने का सभी खर्च पुलिस विभाग देगा। मौके पर एडीडीसी ज्योति रानी सलाथिया, एड़ीसी अब्दुल सत्तार, एसीआर संजय बड़याल, डीएसपी हेडकवार्टर इफितकार अहमद, डीएसपीडीआर एजाज, एसएचओ सुुनील शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें