फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार कर रहे शिक्षकों की नियुक्ति नौ तक

Sat, 07 Feb 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे शिक्षकों का नियुक्ति आदेश नौ फरवरी तक जारी होगा। राजभवन प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू संभाग में बचे 738 और कश्मीर संभाग के 20 टीचरों के एडजस्टमेंट के आदेश नौ फरवरी तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रियासत के शिक्षकों के अटैचमेंट रद्द करने और सरकारी शिक्षकों की नई तैनाती के संबंध में खुद के आदेश की राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को समीक्षा की। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि जम्मू संभाग में 2307 अटैच स्टाफ में से 1483 ने पहले ही रिपोर्ट कर ज्वाइन कर लिया।

कश्मीर संभाग में 710 में से 688 शिक्षकों ने नए स्थान पर ज्वाइन कर लिया। लद्दाख में लेक्चर देने का कार्यकाल पूरा करने के बाद लौटने के बाद छह माह से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे  56 लेक्चरर को नियुक्त कर दिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार दूरदराज इलाकों में शिक्षा के कार्य को भलीभांति चलाने के लिए राज्यपाल ने गंभीरता से विचार किया है और उसी के तहत डिअटैचमेंट के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि ज्यादा तक शिक्षकों की नियुक्ति शहरी इलाकों में हुई थी, जबकि दूरदराज इलाकों में शिक्षक जाने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें