फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! नियुक्ति ली नहीं पर वेतन ले लिया

Fri, 30 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का ट्रांसफर किया था। अभी तक एक शिक्षकों की बड़ी संख्या है, जिन्होंने ट्रांसफर के बाद ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन


यह शिक्षक पुराने स्कूलों में तैनात रह कर नियमित वेतन हासिल कर रहे हैं। शिक्षा निदेशक जम्मू ने इसको गंभीरता से लेते हुए सभी सीईओ से रिपोर्ट मांगी है।

ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सभी डीडीओ से इन शिक्षकों को जारी किए गए वेतन का ब्योरा मांगा है।

सूत्रों के अनुसार 200 के करीब शिक्षक ऐसे थे, जिन्होंने कोई ने कोई कारण बताकर ज्वाइन नहीं किया था। 10 जुलाई को शिक्षा विभाग ने फाइनल नोटिस जारी कर ज्वाइन करने को कहा था।

सभी जिलों के सीईओ से ज्वाइन न करने वाले इन शिक्षकों का ब्योरा मांगा था, लेकिन न तो सीईओ ने शिक्षकों का ब्योरा शिक्षा निदेशक को भेजा और न ही इन शिक्षकों का वेतन रोका गया।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को शिक्षा निदेशक जम्मू स्मिता सेठी ने एक और आर्डर जारी किया है, जिसमें सभी जिलों के सीईओ से इन शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। इनकी सूची तैयार करके शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमा करवाने को कहा है।
विज्ञापन


सभी जिलों के सीईओ से पूछा गया है कि अगर इन शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया था तो फिर कैसे डीडीओ ने इन शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया, जबकि ज्वाइन न करने पर वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें