जनरल लाइन टीचर फोरम ने उधमपुर के दब्बड़ पार्क में बैठक कर सरकार के 469 आदेश क्रमांक को लेकर अगली रणनीति तैयार करने के मुद्दे पर बैठक की।
इसमें सभी शिक्षकों से अपील की गई कि 469 आदेश के खिलाफ आंदोलन जारी रखें। अध्यक्षता करते हुए जोनल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा इस आदेश से जनरल लाइन टीचरों की सीनियारिटी प्रभावित हो रही है।
इस तरह शिक्षा नीति से 40 हजार टीचर प्रभावित हो रहे हैं। जोनल उपप्रधान सोहन लाल ने कहा उच्च शिक्षा हासिल कर चुके टीचरों से भेदभाव हुआ है।
उन्होंने 10 फीसदी डीए देने की भी सरकार से मांग की। उनके अनुसारमास्टर लिस्ट पिछले चार महीने से डायरेक्टर कार्यालय में लंबित पड़ी हुई है। उसे भी तुरंत जारी करने की मांग की।