मढ़ीन तहसील में गुरुवार को रहबर-ए-तालीम शिक्षकों ने बैठक कर नियमित वेतन न मिलने पर सरकार को कोसा और उसकी नितियों की आलोचना की। बैठक में सतिन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार ने अभी तक शिक्षकों को वेतन नहीं दिया है जिसके कारण शिक्षकों को भारी मुसीबतों से दो चार होना पड़ रहा है।
बैठक में इकाई के जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को नियमित वेतन न मिलने के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्या का हल नहीं किया गया तो शिक्षकों का संघर्ष कड़ा करना पड़ सकता है।
उन्होंने 19 अगस्त को सराकार की नितियों के विरोध में जम्मू में रोष- प्रदर्शन का आह्वान किया। बैठक में कमल किशोर, गुलजारी, अमरीक सिंह, बलबीर, पवन, राजिन्द्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।