जम्मू-कश्मीर ‘रिवर एंड लेक’ बचाओ आंदोलन नामक संस्था का गठन किया गया है, जिसके प्रधान के रूप में अर्जुन शर्मा मनोनीत किए गए हैं। एमएल राव चेयरमैन, सुरेश कुमार जनरल सेक्रेटरी, राजकुमार सैनी सेक्रेटरी, राकेश कुमार ज्वाइंट सेक्रेटरी और अदिति शर्मा सलाहकार के रूप में मनोनीत हुए हैं।
संस्था के गठन के उपरांत प्रधान अर्जुन शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जम्मू की पहचान तवी से है, जबकि मानसर और सुरईंसर झील आस्था के केंद्र हैं।
जम्मू संभाग में अन्य कई नदियां और झीलें हैं, जिनकी स्वच्छता के लिए कदम उठाए जाने की अत्यंत आवश्यकता है।
चिनाब दरिया की भी अनदेखी हो रही है। जम्मू संभाग में पहल करते हुए सबसे पहले तवी के स्वच्छता अभियान चलाने का ऐलान संस्था के प्रधान शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में डल की सफाई के लिए जहां साढ़े तीन सौ करोड़ की राशि दी गई, वहीं जम्मू में किसी भी नदी या झील की सफाई के लिए कोई राशिनहीं मिली, इसके लिए वह आंदोलन करेंगे।