जम्मू। प्रदेश सहित जम्मू की बहु प्रतीक्षित परियोजना तवी रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए श्रमिकों का जमावड़ा, मशीनरी सहित निर्माण सामग्री पहुंचना शुरू हो चुका है। इसके साथ ही दोनों किनारों पर भूमि समतल करने का कार्य जारी है। उपराज्यपाल 12 फरवरी को निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
फ्रंट के काम के शुभारंभ के बाद काम में तेजी आएगी। कंपनी अपना सामान और मशीनरी पहुंचाने में जुटी है। साथ ही मशीनरी को काम वाली जगहों में रखा जा रहा है। स्मार्ट सिटी जम्मू की सीईओ अवनी लवासा ने बताया कि काम शुरू हो चुका है। अब उपराज्यपाल इसका 12 फरवरी को विधिवत शुभारंभ करेंगे। तय समय के अंदर काम पूरा करवाया जाएगा। इस बारे कंपनी को निर्देश दिए गए हैं। नदी के दोनों किनारों पर रास्ते सहित सैरगाह बनेगी। वहीं, सुरक्षा दीवार, रिटेनिंग वॉल और तटबंध निर्माण भी किया जाएगा।
पहले चरण में 3.5 किमी बनेगा फ्रंट
पहले चरण में परियोजना के तहत 3.5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट को दो चरणों में
पूरा करने का प्रस्ताव है। पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल विक्रम चौक तक, जबकि दूसरा
चरण में तवी ब्रिज विक्रम चौक से गुर्जर नगर पुल तक काम होगा।