बनिहाल से चापनाडी जा रही टाटा सूमो (जेके 02/0216) मंगलवार को चापनाडी से पहले अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बनिहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल चालक को बनिहाल के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि दोनों मुसाफिरों के शव उप जिला अस्पताल बनिहाल में पोस्टमार्टम एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।
मरने वालों की शिनाख्त मोहम्मद शफी बोहरू (60) निवासी चापनाडी बनिहाल एवं मोहम्मद शफी लोन (70) निवासी चापनाडी बनिहाल के रूप में पहचान हुई है जबकि घायल की पहचान चालक आरिफ सलीम के रूप में हुई है ।