सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत महौरगढ़ में जिला सूचना विभाग की तरफ से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक समानता और वित्तीय साक्षरता सहित अनेक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सामाजिक संस्था न्यू सरगम के कलाकारों ने विभिन्न थीम पर आधारित गीत, नुक्कड़ नाटक और अन्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा की देखरेख में कराए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच पूरन चंद शर्मा ने किया। सरपंच और स्थानीय लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए सूचना विभाग की प्रशंसा की। इस मौके पर अजीत शर्मा, हाजी शफी, करनैल सिंह, जनक सिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।