टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में मौजूदा हालात का टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय पर सीधा असर पड़ा है। कश्मीर के लिए प्रतिदिन जम्मू से करीब 200 से 300 टैंपो ट्रेवल आदि रवाना होते हैं, इसके अलावा 40-45 दूसरे वाहन पर्यटकों को लेकर जा रहे थे। लेकिन सिलेक्टिव कीलिंग के बाद पर्यटकों ने आना बंद कर दिया है। कश्मीर के साथ जम्मू का टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें-
ग्राउंड रिपोर्ट: साहब, हम तो कश्मीर छोड़ जा रहे हैं, पर धर्म को बदनाम होने से बचा लो, हमारा मिनी बिहार सलामत रहे
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के प्रधान अरुण गुप्ता का कहना है कि कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों की हत्याओं से बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का पलायन हो रहा है। कश्मीर में ही करीब पांच लाख श्रमिक काम के सिलसिले में रह रहे हैं। श्रमिकों के पलायन से कश्मीर के साथ जम्मू में भी श्रम शक्ति का अभाव हो जाएगा। इससे निर्माण कार्यों की लागत बढ़ेगी। ऐसी घटनाओं को रोकने को उचित कदम उठाने चाहिए।