फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने फिर गैर स्थानीय युवक को बनाया निशाना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Apr 2022 07:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में सुरक्षाबलों के लगातार ऑपरेशन चलाने के बाद आतंकी बौखला गए हैं। अब वह गैर कश्मीरियों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इस सप्ताह अब तक चार लोगों को आतंकी हमला हो चुका है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने फिर एक गैर कश्मीरी मजदूर को गोली मार दी। पांच दिन में गैर कश्मीरी मजदूरों पर हमले की यह तीसरी घटना है, जिसमें अब तक पांच लोग घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है, ताकि आतंकियों का सुराग लग सके। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले के याडर इलाके में वीरवार की रात पठानकोट निवासी सोनू शर्मा को निशाना बनाकर आतंकियों ने गोली मारी। इसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों के जाने के बाद सोनू को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताते हैं कि सोनू पोल्ट्री वाहन का खलासी है। इससे पहले रविवार रात को भी पुलवामा में पठानकोट से पोल्ट्री की गाड़ी लेकर गए चालक व खलासी को गोली मारकर आतंकियों ने घायल कर दिया था। सोमवार को लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने लोजूरा इलाके में दो गैर कश्मीरी मजदूरों बिहार के पतलेश्वर कुमार व जक्कू चौधरी को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कराया हालिया हमला, आतंकी समूह हताशा में: डीजीपी
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में नागरिकों पर हालिया हमले पाकिस्तान द्वारा कराए गए हैं और यह आतंकी समूहों की हताशा का संकेत है। इस प्रकार के कृत्य केवल आतंकी समूहों की हताशा और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के फरमान के कारण हो रहे हैं।

यह हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और हर कीमत पर शांति सुनिश्चित करने से नहीं रोक सकेगा। सुरक्षा बल प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये हमले निंदनीय हैं और नागरिक समाज ने भी इसकी निंदा की है। ये कृत्य अमानवीय हैं और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें