फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम माधव बोले, दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का चालीसवां बीत जाने के बावजूद भले ही सरकार गठन की दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पाई हो, लेकिन दोनों पार्टियों ने फिर गठबंधन जारी रहने की बात दोहराई है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने दिल्ली में कहा कि सरकार गठन पर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला टूटा नहीं है। पीडीपी की नई शर्तों पर कहा कि भाजपा ने क्षेत्रीय दल से इस संबंध में विचार साझा कर लिया है और बातचीत चल रही है।

उधर, जम्मू में पीडीपी के सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा कि फिलहाल पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटा नहीं है। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सरकार गठन के मामले में राम माधव के समक्ष पार्टी का पक्ष रख चुकी हैं। सरकार गठन के लिए कौन-कौन सी शर्तें रखी गईं हैं, इसका खुलासा बेग ने नहीं किया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पीडीपी इन शर्तों को लागू करवाना चाहती है

पीडीपी सांसद ने कहा कि सरकार गठन के पीछे सीबीएम (कांफिडेंस बिल्डिंग मेजर्स) कोई मुद्दा नहीं है। विश्वास बहाली तो दुश्मनों के बीच होती है। यहां माहौल तैयार करने की बात है। एजेंडा आफ अलायंस को टाइम फ्रेम में लागू करने का प्रश्न है।

उदाहरण के तौर पर जम्मू एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाना है। एजेंडा आफ अलायंस में यह शामिल है लेकिन यह काम तो केंद्र सरकार ही कर सकती है। ऐसे ही मामलों पर केंद्र को माहौल बनाना होगा।

माना जा रहा है कि पीडीपी केंद्र सरकार से कुछ और रियायतें चाहती है। इसमें अफस्पा में छूट भी शामिल है, जिसे पूर्व में भाजपा ने खारिज कर दिया था। इसके अलावा पीडीपी केंद्र से और अधिक आर्थिक मदद भी चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें