फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाउद्दीन ने उगला जहर, कहा- कश्मीर को कब्रगाह बना दूंगा

Sun, 04 Sep 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सैयद सलाउद्दीन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर जहर उगला है।
विज्ञापन


घाटी में तैनात सुरक्षा बलों को धमकी देते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि उसका संगठन कश्मीर घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना देगा।

धमकी में सलाउद्दीन ने कहा कि हिजबुल कश्मीरियों को सुसाइड बामर्स बनाएगा, जो घाटी में तैनात सुरक्षा बलों से आजादी के लिए लड़ेंगे और कश्मीर को सैनिकों की कब्रगाह बना देंगे। इसके साथ ही उसने इस लड़ाई को कश्मीर के बाहर ले जाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

बुरहान की मौत के बाद से बौखलाया हिजबुल

सैयद सलाउद्दीन - फोटो : File Photo
कश्मीर मु्द्दे पर बातचीत को व्यर्थ बताते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि बिना हथियार के कश्मीर समस्या के कोई समाधान नहीं है। उसने कहा कि कश्मीरी नेतृत्व, आवाम और मुजाहिद्दीनों को पता होना चाहिए कि घाटी में कोई शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है।

उसने कहा कि जब तक भारत कश्मीर को विवादित नहीं मानेगा तब तक बातचीत नहीं हो सकती। बुरहान की मौत पर आतंक के आका ने कहा कि कश्मीर का आंदोलन एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है।

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में हिंसा जारी है। बुरहान नौजवानों को आतंकी बनाने में माहिर था इसी वजह से उसकी मौत के बाद हिजबुल बौखलाया हुआ है और ऐसे बयान जारी कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें