जम्मू की पिछले सालों की रैंकिंग
- 2017 251
- 2018 212
- 2019 329
- 2020 224
- 2021 169
- 2022 199
- 2023 248
इन मापदंडों के आधार पर होती है रैंकिंग
- घर-घर से कचरा उठाना
- सड़कों की सफाई
- सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
- शहर का सौंदर्यीकरण
- बाजारों में साफ-सफाई
- रिहायशी क्षेत्रों में साफ-सफाई
- नालियों की सफाई
- जलस्रोतों की स्वच्छता
- खुले कूड़ा निस्तारण स्थल
- जन शिकायत निवारण तंत्र
पिछली बार जम्मू को इन क्षेत्रों में मिले इतने अंक
घर-घर से कचरा उठाना: 90 प्रतिशत इस बार 98 प्रतिशत
सड़कों की साफ-सफाई करवाना: 90 प्रतिशत या उससे अधिक
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करवाना: 56 प्रतिशत इस बार 75 प्रतिशत
शहर का सौंदर्यीकरण : 75 से 90 प्रतिशत
बाजारों में साफ-सफाई : 90 प्रतिशत इस बार 98 प्रतिशत
रिहायशी क्षेत्रों में सफाई : 90 प्रतिशत , इस बार 98 प्रतिशत
नालियों की सफाई : 50 से 75 प्रतिशत
जलस्रोतों के लिए स्वच्छता: 90 प्रतिशत , इस बार 100 प्रतिशत
यहां पिछड़ा जम्मू
- प्रसंस्करण
- कूड़ेदानों का निवारण
- इस बार गारबेज फ्री सिटी में जम्मू शामिल नहीं हुआ।
डोर टू डोर कचरा उठाने और डस्टबिन लगवाने से कटड़ा सबसे आगे
स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में कटड़ा नगर पालिका जम्मू संभाग में सबसे स्वच्छ रही। दिल्ली के भारत मंडपम में निदेशक अर्बन लोकल बॉडी पुनीत शर्मा व सीईओ नपा कटड़ा रजत अबरोल सहित सेनेटरी इंस्पेक्टर नितिन पुरोहित ने राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया। पुनीत शर्मा ने कहा कि कटड़ा में करीब एक लाख की आबादी होने के बावजूद हर दिन हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन को आते हैं। इसलिए इस स्थान को साफ करना हमेशा बड़ी चुनौती रहती है। नपा के पार्षदों और चेयरमैन विमल इंदु ने बाखूबी अपना काम किया।
सबसे ज्यादा फायदा नगर पालिका के कूड़ादान लगाने के अभियान से मिला। पालिका ने जगह-जगह कूड़ादान लगाने के लिए हर दुकानदार को दो- दो डस्टबिन दिए और हर किसी को इन्हीं में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके डालने के लिए प्रेरित किया। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के अभियान में हर घर से कचरा उठाना और उसे डंपिग साइट में जाकर हर दिन फैंकना चुनौती से कम नहीं रहा। पहली बार स्वच्छाता के लिए उन्हें पहली रैंकिंग मिली है जिसके लिए सारी टीम की मेहनत लगी है।
पुरस्कार के असली हकदार सफाई कर्मचारी
सीईओ व सेनेटरी इंस्पेक्टर का कहना है कि इसमें नगरपालिका के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की और लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। कटड़ा में देश के हर कोने से आने वाले श्रद्धालु रोड पर जो भी गंदगी डालते हैं उसे सफाई सेवक दिन-रात साफ करते हैं। इस पुरस्कार के असली हकदार सफाई कर्मी हैं।