कश्मीर में एनआईए ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। टेरर फंडिंग केस की जांच कर रही एनआईए द्वारा कश्मीर घाटी में ये पहली बार है जबकि एजेंसी द्वारा किसी पत्थरबाज को गिरफ्तार किया गया है।
कश्मीर में हिंसा के हालातों के पीछे आतंक और हवाला के जरिए हुई नापाक फंडिंग के मामले की जांच कर रही एनआईए पिछले कई दिनों से इस केस से जुड़े सबूत खंगाल रही है। ऐसे में कश्मीर में इन पत्थरबाजों का गिरफ्तार होना महत्वपू्र्ण माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एनआईए द्वारा घाटी में संदिग्ध लोगों पर नज़र रखी जा रही थी जिसके चलते एनआईए की एक विशेष टीम दिल्ली से श्रीनगर पहुंची थी। इस टीम द्वारा कश्मीर में मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई।