संदेहास्पद पाकिस्तानी खुफिया एजेंट (पीआईओ) पत्रकारों को कॉल कर सूचनाएं प्राप्त करने के प्रयास कर रहे हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पता चला है कि एक भारतीय व्हाट्सएप नंबर: (8670677188) का इस्तेमाल कर एक संभावित पीआईओ द्वारा, जो खुद को डॉ. रितिका शर्मा बता रहा है, पत्रकारों और नागरिकों को कॉल करके जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति, खासकर 5 अगस्त के मद्देनजर विरोध/हड़ताल और सरकार की जवाबी कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों, राजनेताओं और प्रभावशाली नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इससे बचें ताकि वे इस विरोधी एजेंसी की ऐसी सूचना-प्राप्ति की चालों में न फंसे। बता दें कि इससे पहले भी एजेंटों द्वारा कैसे ऐसे प्रयास किए जाते रहे हैं।