फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के निशाने पर जम्मू संभाग: सांबा के बन तालाब में दिखे तीन संदिग्ध, हुलिया ऐसा कि कोई भी खा जाए धोखा

Sat, 10 Jul 2021 08:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जतवाल के छनन काना क्षेत्र के बाद अब बन तालाब इलाके में तीन संदिग्ध देखे गए हैं।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के सांबा में देर रात तीन संदिग्घ देखे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तीनों संदिग्ध सेना की वर्दी में थे और इनके पास हथियार भी थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि रात करीब एक बजे बन तालाब इलाके में नागरिकों ने तीन संदिग्धों को देखा। जोकि सेना की वर्दी में थे। देर न करते हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।


इससे पहले गुरुवार रात सांबा जिले में ही जतवाल के गांव छन्न काना में हथियारबंद चार संदिग्ध देखे गए थे। खेत में फसल की पहरेदारी कर रहे युवक ने आधी रात संदिग्ध देखे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


 

जतवाल के छन्न काना गांव के ग्रामीण रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे थे। वह रात को खेत जा रहा था। इस दौरान रेलवे पुल के नीचे पहुंचने पर उसने कुछ आवाज सुनी तो टॉर्च से देखा चार लोग सेना की वर्दी में थे। उनके पास पिट्ठू बैग और कंधे पर बंदूकें टंगी थीं।

आवाज लगाने पर संदिग्धों ने कोई जवाब नहीं दिया। वह वहां से भागकर घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई। बाद में उन्होंने घगवाल थाने में थाना प्रभारी राकेश शर्मा को इसकी सूचना दी। पुलिस व एसओजी ने क्षेत्र के छन्न काना, जतवाल व आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। 

 
विज्ञापन

संवेदनशील हैं सीमा से लगते इलाके
सीमा से सटे इलाके बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। आतंकी घुसपैठ कर इन इलाकों से हाईवे पार कर जंगल क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। पूर्व की घटनाओं को देखें तो घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों को उनके ठिकानाें तक पहुंचाने के लिए बाकायदा गाइड होते हैं, लेकिन सीमा पर सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी से घुसपैठ पर अंकुश लगा। बाद में सीमा पर सुरंगों के माध्यम से घुसपैठ होने लगी। एक बार फिर से सुरक्षा एजेंसियों के संदेह हो रहा है कि कहीं सीमा पर कोई सुरंग तो नहीं, जिसके रास्ते से घुसपैठ हो रही है। उधर बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि सीमा से घुसपैठ होना मुमकिन नहीं है।

यह भी पढ़ें- तो इस वजह से बौखलाया है पाकिस्तान: जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी गतिविधियां और घुसपैठ के पुराने रास्तों पर एक नजर    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें