फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को प्यासा मारने की प्लानिंग: भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना

Sun, 04 May 2025 07:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए जम्मू-कश्मीर के बगलिहार डैम से पाकिस्तान की ओर जल प्रवाह रोक दिया है, और किशनगंगा डैम पर भी ऐसी ही योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
भारत ने रोका चिनाब का पानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोक दिया है और जल्द ही झेलम की सहायक नदी पर स्थित किशनगंगा डैम पर भी इसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बगलिहार डैम (जम्मू के रामबन जिले में) और किशनगंगा डैम (उत्तर कश्मीर) भारत को जल प्रवाह के समय को नियंत्रित करने की सामर्थ्य प्रदान करते हैं। भारत ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद यह निर्णय लिया है। भारत और पाकिस्तान वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु नदी प्रणाली के जल बंटवारे पर एक संधि हुई।

पाकिस्तान ने पहले भी बगलिहार डैम पर विश्व बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी, जो दोनों देशों के बीच विवाद का विषय रहा है। पाकिस्तान भी किशनगंगा डैम को लेकर कानूनी और कूटनीतिक आपत्ति करता रहा है, खासकर नीलम नदी पर इसके प्रभाव को लेकर। भारत की इस नीति को आतंकवाद के खिलाफ एक कड़े जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें वह अब जल संसाधनों के जरिए भी दबाव बनाने की नीति अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, लोहे का ढेर बना आर्मी ट्रक; तीन जवान बलिदान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें