फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा विधायक गगन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Thu, 29 Nov 2018 10:33 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गगन भगत - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू भाजपा से निलंबित पूर्व विधायक गगन भगत ने विधानसभा भंग करने के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। गगन के अनुसार राज्यपाल के असंवैधानिक फैसले के खिलाफ उनकी याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


गगन भगत आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत दर्ज की थी।

इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि गगन भगत को चार महीने पहले पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं हैं और वह विपक्षी दलों के उकसावे में आकर भाजपा को बदनाम करने के लिए इस तरह से कृत्य कर रहे है।
विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा भंग करने के मामले में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के फैसले का स्वागत किया हुआ हैं और पार्टी अपने स्टैंड पर कायम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें