फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव टलने के बाद अब रियासत में पंचायती चुनाव पर भी बढ़ा संकट

Tue, 11 Apr 2017 07:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर लोकसभा उप चुनाव में मतदान के दौरान भड़की हिंसा के बाद बिगड़े हालात से पंचायती चुनाव की अधिसूचना पर भी तलवार लटक गई है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान कश्मीर में बिगड़े हालात से जमीनी स्तर के पंचायती चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अब देरी हो सकती है।
विज्ञापन


पंचायती चुनाव के मामले में अब सरकार का पक्ष जानने व सभी पक्षों खासतौर से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ही आयोग को फैसला लेगा।  पंचायती चुनाव की ड्राफ्ट सूचियों में त्रुटियों को दूर करने के लिए इन दिनों विशेष शिविर लगाए जा रहे थे और आपत्तियां और दावे प्राप्त किए जा रहे थे ताकि पंचायती चुनाव की फाइनल मतदाता सूची को जल्द जारी किया जा सकें और इसके बाद अधिसूचना जारी हो।

सभी पार्टियां भी पंचायत स्तर सक्रिय हो गई थी ताकि पंचायती चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकें। कश्मीर के हालात से अब पंचायती चुनाव के टलने जैसी आशंका बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें