फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग पर मिला संदिग्ध पदार्थ, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Thu, 19 Mar 2020 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

सेना की 14-आरआर की पेट्रोलिंग पार्टी को श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग पर संदिग्ध पदार्थ मिला। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे निष्क्रिय करने का काम शुरू किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। संदिग्ध पदार्थ के निष्क्रिय किए जाने के बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए हंदवाड़ा पहुंचे पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने अधिकारियों से कहा था कि वे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सतर्क रहें क्योंकि देश विरोधी तत्व इसे बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।


सिंह ने बताया कि देश के दुश्मनों के किसी भी नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेनाओं के बीच तालमेल महत्वपूर्ण है। डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने और आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बेअसर करने के लिए निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान दिलबाग सिंह ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें