फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध दबोचा, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 20 May 2022 02:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/रामगढ़

सार

सांबा के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही सीमांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Ramgarh Sector - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जेड्रा में गुरुवार-शुक्रवार रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षाबलों को दी। सुरक्षाबलों ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यक्ति जिला राजोरी का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीमांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा और किस काम के लिए वह यहां आया है, पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान इसकी पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें