पंचायत हल्का लाहडी के एक आठवीं जमात के छात्र का तीन संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमवार को छात्र के परिजन पीड़ित छात्र को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सारी बात बताई। इस घटना ने लाहडी व आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।
परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने घर से स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था तो रास्ते में उसे तीन लोग मिले, जिन्होंने काले कपडे़ पहन रखे थे। उनके से कुछ एक ने नकाब भी लगाए हुए थे। नकाबपोशों मेें से एक ने उसके मुंह पर कोई कपड़ा रखा, जिसके बाद उसे कोई पता नहीं कि उसके साथ क्या हुआ।
लेकिन चंद घंटों के बाद उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनका लड़का स्थानीय जंगल में पड़ा हुआ है। छात्र के परिजनों ने आगे बताया कि जब वह नकाबपोश लड़के का अपहरण कर उसे अपने साथ जंगल में ले जा रहे थे तो रास्ते में कुछ लोगों को आते देख उन्होंने उसे जंगल में ही छोड़ दिया और स्वयं वहां से घायब हो गए।