फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने नापाक हरकत को किया विफल

Sun, 11 Jan 2026 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी के पास देखीं गईं उड़ने वाली वस्तुएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती लंगर और गणया क्षेत्र में इन ड्रोनों को देखा गया। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस नापाक हरकत को विफल कर दिया।

विज्ञापन


जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोनों पर फायर किया, जिसके बाद वे वापस लौट गए। हालांकि, इस घटना की सेना द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच इन संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया था। यह घटना सीमा पार से की जा रही नापाक हरकतों की ओर इशारा करती है, जिसे भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें