फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: हाईकोर्ट की नौकरी का झांसा देकर चार लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच जम्मू ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 11 Jan 2026 12:36 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू क्राइम ब्रांच ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी मोहम्मद ताहिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जाली नियुक्ति आदेश दिखाए, जो जांच में फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग ने आरोपी एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद ताहिर निवासी वार्ड नंबर सात, बनोला, जिला पुंछ के रूप में हुई है। उस पर चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

विज्ञापन


स्पेशल क्राइम विंग के एसएसपी संजय परिहार ने बताया कि यह मामला दो अलग-अलग लिखित शिकायतों के आधार पर दर्ज किया गया है। पहली शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता की आरोपी से जम्मू से रुड़की की ट्रेन यात्रा के दौरान पहचान हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस बहाने 2 लाख रुपये हासिल किए।

आरोपी ने हाईकोर्ट के नाम से एक नियुक्ति आदेश सौंपा, जो जांच में फर्जी और जाली पाया गया। दूसरी शिकायत में बताया गया कि आरोपी शिकायतकर्ता को पहले से जानता था। उसने पत्नी के इलाज के नाम पर दो लाख रुपये लिए। बाद में शिकायतकर्ता के बेटे को हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का दावा करते हुए उसके दस्तावेज भी ले लिए। इस मामले में भी नियुक्ति आदेश जाली निकला। शिकायतें मिलने के बाद इंस्पेक्टर दीपक भारती ने प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच डीएसपी जावेद इकबाल तबस्सुम को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें