फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch : पुंछ में मिनी सचिवालय की फोटो खींच भागा संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा... तलाशी अभियान शुरू

Sat, 05 Jul 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

संदिग्ध की तलाश में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ नगर में बृहस्पतिवार देर रात मिनी सचिवालय की फोटो खींचकर संदिग्ध भाग गया। सुरक्षाबलों ने इलाका घेर लिया है। संदिग्ध की तलाश में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला आलापीर के पास मिनी सचिवालय की इमारत में सीआरपीएफ का शिविर है। वीरवार देर रात संदिग्ध को मोबाइल से फोटो खींचते देखा गया। सीआरपीएफ जवानों के रोकने पर संदिग्ध भाग गया। 

सूत्रों के अनुसार, मिनी सचिवालय से कुछ दूरी पर सेना के शिविर, सैन्य हवाई पट्टी और एसएसपी कार्यालय है। इसके चलते पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार सुबह एक बजे से ही संदिग्ध की तलाश में एएसपी मोहन शर्मा और डीएसपी ऑप्रेशन सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


कई घरों में पूछताछ की। लोगों के पहचान पत्र जांचे गए। सीसीटीवी खंगाले गए। इनमें कुछ स्थानों पर संदिग्ध को देखा गया। इसकी तलाश में सुरक्षाबलों ने दिनभर तलाशी अभियान चलाया। मामले को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

मिनी सचिवालय में 2016 में घुस गए थे आतंकी
गौरतलब है कि मिनी सचिवालय की इमारत में 2016 में आतंकी घुस गए थे। गोलीबारी में पुलिस का हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया था। सुरक्षाबलों ने तीन दिनों तक अभियान चलाकर आतंकियों को मार गिराया था। इसके चलते पुलिस व सुरक्षाबल इसे गंभीरता से लेते हुए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें