फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड तीन और चार में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले-भीषण गर्मी पानी के लिए भटकना पड़ रहा, जिम्मेदार गंभीर नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कस्बे के वार्ड नंबर तीन और चार में तीन दिनों से पीने के पानी की सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए बेहाल हैं, लेकिन जल शक्ति विभाग इसे लेकर गंभीर है। मजबूरन लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बावासी परमजीत सिंह, रमेश, गीता देवी आदि ने बताया कि तीन दिनों से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। कई क्षेत्रों में टैंकर नहीं पहुंच पाता, जिससे वहां को लोग को काफी परेशान होना पड़ रहा है। आए दिन समस्या रहती है। विभाग के अधिकारी मोटर जलने का बहाना लगा देते हैं और समस्या कई दन तक बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई शुरू करवाने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जल्द पानी की सप्लाई बहाल न करवाई तो लोग प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

तकनीकी फॉल्ट के कारण समस्या
कस्बे के वार्ड तीन और चार में तकनीकी खराबी के कारण पानी की सप्लाई ठप है। फॉल्ट को दूर कर जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
विजयपुर जल शक्ति विभाग की अधिकारी शशील कुमार ने बताया कि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें