फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में अमरनाथ यात्रा बेसकैंप के पास से संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 03 Jul 2017 11:13 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में घूमता युवक गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में सीआरपीएफ द्वारा अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के पास एक युवक को दबोचा गया। वह संदिग्ध हालत में शिविर के आस पास घूम रहा था। पकड़े गए युवक के पास से एक फीट लंबी खुखरी, दो तेजधार पत्थर, लैपटाप, 4000 नकदी और कुछ अन्य सामान मिला।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुई सीआरपीएफ द्वारा रविवार शाम करीब सात बजे पहलगाम स्थित नुनवन आधार शिविर के पास 23 वर्षीय एक युवक को पकड़ा गया, जो बुलेट मोटरसाइकल पर आधार शिविर के आस-पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान शीन कौल बताई।

वह अमेरिका की कोरनेलिया विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट है। वह वहीं पला बढ़ा है और उसके माता पिता वहीं रहते हैं। हाल ही में वह श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पैतृक घर आया है जहां वह अपने दादा-दादी के साथ रह रहा है।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में इस युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ लग रहा है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें