फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू शहर में पूरी रात मंडराते रहे सेना के हेलीकॉप्टर, जाने क्या है वजह?

Thu, 22 Dec 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला़जम्मू
विज्ञापन
शहर की निगरानी करता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिरों के शहर में फिदायीन हमलों की आशंका के मद्देनजर दूसरे दिन भी शहर में सुरक्षा कड़ी रही। वहीं मंगलवार की सारी रात हेलीकॉप्टर से सेना ने शहर में की निगरानी की। हेलीकॉप्टरों से करीब 400 फुट की ऊंचाई से लेजर लाइट के माध्यम से नजर रखी गई। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बार्डर पर आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा पहरा कड़ा किया गया है। आतंकी शहर में फिदायीन हमला करना चाहते है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है।

हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंगलवार की रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक शहर के हर एक कोने में नजर रखी गई। खासकर तवी इलाका पूरी से जांचा गया। इसके अलावा जिला पुलिस लाइन, टाइगर डिवीजन, सचिवालय, पुलिस मुख्यालय आदि के ऊपर हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। पहले बार्डर के इलाकों में ही हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही थी। 
विज्ञापन

शहर में फिदायीन हमले की आशंका

आतंकी हमला होने की आशंका - फोटो : social media
माना जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट जारी किए हैं कि शहर में आतंकी फिदायीन हमला कर सकते हैं। यह भी संभव है कि कुछ आतंकियों ने शहर में पनाह भी ली हो।

इन सब बातों को लेकर अपने अपने स्तर पर सभी एजेंसियां काम करने में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से पहले ही अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा तंत्र कमजोर साबित हो रहा

नाके पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
पिछले दो महीने से शहर में आतंकी हमलों के होने की सूचनाएं आ रही है। पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट भी किया, लेकिन फिर भी नगरोटा में आतंकी हमला हो गया। बार्डर से घुसपैठ होने के बाद आतंकी शहर तक न पहुंचे।

इसके लिए बार्डर चेक पोस्टों का गठन किया गया था। बावजूद इसके आतंकी घुसपैठ कर नगरोटा तक पहुंच गए। पुलिस की कोशिश जरूर हो रही है, लेकिन नाकाम साबित हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें