फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायेमेट्रिक की प्राणली के अधार पर मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुुरा। इस समय एक ओर कोरोना से लोग बेहाल हैं। दूसरी ओर खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक प्रणाली के आधार पर अंगूठा लगा राशन देने का निर्देश जारी किया गया। कई राशन डीलर कोरोना महामारी चरम पर होने से बायोमेट्रिक प्राणली के आधार पर लोगों को राशन का वितरण करा रहे हैं। किसी का अंगूठा नहीं लगने पर लोगों को राशन का वितरण नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

ओम प्रकाश का कहना है कि खाद्य व आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को चाहिए कि कोरोना के चलते लोगों को बिना बायोमेट्रिक प्रणाली के राशन का वितरण किया जाए। इस मुश्किल घड़ी में अगर लोगों को राशन नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गांव स्लैड के तरसेम लाल का कहना है कि इस समय सरकार को भी कोई अन्य रास्ता निकलना चाहिए। पहले लॉकडाउन था और अब कोरोना कर्फ्यू, जिसके चलते अब कई लोग मजदूरी तक नहीं कर पा रहे। रेहड़ी व फड़ी लगाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वीरलाल का कहना है कि खाद्य व आपूर्ति विभाग को चाहिए कि कोरोना के चलते लोगों को बायोमेट्रिक की प्रणाली को तब तक स्थगित रखा जाए जब तक कोरोना का संकट दूर नहीं हो जाता। खाद्य व आपूर्ति विभाग के संबंधित सहायक निर्देशक विपिन कुमार का कहना है कि सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन किया जा रहा है। अगर इस पर सरकार कोई फैसला लेती है तो बिना बायोमेट्रिक प्रणाली के आधार पर राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें