फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतरंगी पुलाव ने जीता सुपर कुक कांटेस्ट

Mon, 09 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में आयोजित ‘अमर उजाला फेस्टिवल’ में रविवार को आईएफबी की ओर से सुपर कुक कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीस प्रतिभागियों ने अपने तैयार व्यंजनों के स्वाद से जजों का दिल जीतने की कोशिश की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा मीठे व्यंजन, पुलाव और नानवेज व्यंजन पेश किए, जिसको चखने के बाद जजों को अपना निर्णय लेने में वक्त लेना पड़ा। इस प्रतियोगिता में पहला इनाम उर्वशी द्वारा तैयार सतरंगी पुलाव के जायके के नाम रहा।

प्रतियोगिता में पहला इनाम आईएफबी कंपनी की ओर से इलेक्ट्रानिक राइस कुकर दिया गया, दूसरा इनाम राधिका के राजस्थानी कबाब को दिया गया, जबकि तीसरा इनाम उपमा बख्शी के लहसुनी मुर्गा को मिला। इस मौके पर प्रतियोगिता में माइक्रोवेव से शीतल बंसल द्वारा तैयार सैंडविच डोकला को भी इनाम दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल सूचना विभाग एवं कला केंद्र के डायरेक्टर सौजन्य शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सौजन्य शर्मा, उनकी पत्नी रेडियो कश्मीर में वरिष्ठ अनाउंसर माधवी शर्मा और ग्लोबल कंपनी के एमडी केके पंडोह ने जज की मुख्य भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को ग्लोबल कंपनी की ओर से मिल्क प्रोडक्ट और जेके मेडिसिटी की ओर से  कूपन वाउचर बांटे गये। इस मौके पर आईएफबी कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर प्रभजीत सिंह, शेफ रवि वर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें