फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गर्मी की छुट्टियां.... पुरानी मंडी 18 से 20 व कनक मंडी बाजार 19 से 21 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भीषण गर्मी को देखते हुए पुरानी मंडी और कनक मंडी में अवकाश रहेगा। दोनों मुख्य बाजारों में तीन दिन के लिए व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। पुरानी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जंग बहादुर शर्मा ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पुरानी मंडी बाजार 18 से 20 जून तक बंद रहेगा। इस अवधि में केवल जरूरी वस्तुओं जैसे दवा, दूध और राशन आदि से संबंधित दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष महाजन व महासचिव विकास गुप्ता ने बताया कि कनक मंडी बाजार को 19 से 21 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित दुकानों को छोड़कर अन्य छोटी-बड़ी व्यापारिक दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाएंगी। व्यापारियों ने जनता से अपील की है कि वे अवकाश के दिनों को ध्यान में रखकर ही बाजारों का रुख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें