फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी से हाहाकार, पारा 41 डिग्री के पार

Wed, 19 Apr 2017 08:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
तापमान में बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार को दिन के पारा 41.2 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा। आसमान से बरस रहे आग के गोलों से कोई राहत नहीं मिल पाई है। भीषण गर्मी से सड़के सूनी पड़ गई हैं। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। घाटी में श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे ठंडे इलाकों में तपिश बढ़ी है।
विज्ञापन


राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। जम्मू संभाग के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिला कठुआ में भी पारा चालीस डिग्री के पास चल रहा है।

जम्मू में लोगों को सबसे अधिक गर्मी झेलनी पड़ रही है। तपिश के साथ गर्म हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी ने बाजारों से दिन में खरीदारों की रौनक गायब कर दी है। कई जगह सड़कों से तारकोल पिघलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति पर भी असर

बिजली आपूर्ति पर भी असर - फोटो : डेमो फोटो
पारा चढ़ने से कमजोर बिजली ढांचे पर यकायक लोड बढ़ गया है। इससे कई जगह ट्रांसफार्मरों के जलने का सिलसिला शुरू हो गया है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। गर्मी के साथ तपिश बढ़ने से इंसानों के साथ जीव जंतुओं का बुरा हाल है। पहाड़ी इलाकों में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। दिन के साथ रात के पारे में भी सामान्य से 6-8 डिग्री बढ़ोतरी हुई है।

इस सीजन अभी तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी दोनों तरफ से बहाल नहीं हो पाया है। इससे भीषण गर्मी में दोनों ओर से यात्रियों को आवाजाही के लिए वैकल्पिक दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर इंद्रदेव मेहरबान हो सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें