फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डॉ. सुमेधा मर्डर केस - जांच के लिए एसआईटी का पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के जानीपुर में डॉ. सुमेधा की जोहर गनई द्वारा 7 मार्च को की हत्या के मामले में स्थानीय सिविल सोसायटी, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की मुहिम रंग लाई। लव जिहाद की शिकार हुई स्थानीय युवती डॉ. सुमेधा की हत्या के मामले में जांच के लिए जिला पुलिस द्वारा पूर्व में गठित स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का मंगलवार को पुनर्गठन कर दिया।
एसएसपी चंदन कोहली ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसपी मुख्यालय जम्मू रमणीश गुप्ता को एसआईटी का प्रभारी नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त एसडीपीओ जम्मू सिटी साउथ सचित शर्मा, एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर, बख्शी नगर के एसएचओ और जानीपुर के एसएचओ को सदस्य बनाया गया। एसएसपी चंदन कोहली ने पुनर्गठित एसआईटी के प्रभारी और सदस्यों को स्पष्ट कर दिया है कि जल्द मामले की जांच पूरी की जाए और प्रतिदिन प्रगति संबंधी रिपोर्ट कार्यालय में दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्थानीय सिविल सोसायटी, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन डॉ. सुमेधा की हत्या मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के साथ पुलिस द्वारा गठित एसआईटी पर सवाल उठाते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही न्याय की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें