फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फंदे से लटका मिला सब इंस्पेक्टर का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-6 अब्दुल्लियां में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर (2024 बैच) का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। साथ ही सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वह आरएस पुरा थाने में तैनात थे।
मृतक आबिद बशीर पीर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तरथपोरा इलाके के रहने वाले थे। वह पिछले चार माह से आरएस पुरा के अब्दुल्लियां निवासी विजय चौधरी के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनके साथ दो अन्य साथी पुलिस अधिकारी व एक युवक भी उसी कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक आबिद थाने में थे। वहां से लौटने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। इसके बाद उनका शव खिड़की से बंधी रस्सी के सहारे लटका पाया गया। सूचना मिलते ही एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह व थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर उपजिला अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए।
आबिद बशीर के साथ कमरे में रह रहे एक अन्य पुलिस अधिकारी के भाई शहबाज ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर को खाना खाने बाजार गया था। जब लौटा तो शव खिड़की के साथ बंधी रस्सी से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने भाई को दी।
पारिवारिक जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। बहन की पिछले साल अक्तूबर में शादी हुई थी। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि आबिद बशीर पीर पिछले कुछ समय से परेशान रह रहे थे। वह कई बार अपने साथियों से नौकरी छोड़ने की बात कहते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार ने बताया कि आबिद बशीर पीर का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव आरएस पुरा उपजिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें