फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आत्महत्या मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू में दूसरा मामला, 2022 में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर ने भी लगाया था फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में कार्यरत हेड असिस्टेंट ग्रेड सेक्शन ऑफिसर बलवान सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। टीमों ने शुक्रवार को विवि परिसर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली। पुलिस पता कर रहा है कि बलवान सिंह ने फंदा लगाया या घटना के पीछे कोई और कारण है। सुसाइड नोट की ग्राफोलॉजी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी। तीन वर्षों में जम्मू विश्वविद्यालय में आत्महत्या का दूसरा मामला है। सितंबर 2022 में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने विश्वविद्यालय परिसरों में कर्मचारियों और शिक्षकों की मानसिक स्थिति व कार्यस्थल के दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने कहा कि प्रबंधन पूरी तरह पुलिस को सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें