फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटकता मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर में रहने वाले एक युवक का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। मृतक करन अबरोल अमेरिका की एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करन रात को काम करने के बाद सुबह काफी देर बाद उठता था। इस वजह से घर के लोग उसे देर से उठाते थे। शुक्रवार को वह काफी देर तक नहीं उठा। दोपहर को उसके माता पिता किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। शाम को जब घर लौटे तो देखा कि करन का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खोला। इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो देखा करन फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एक हफ्ते में तीन मौतें
पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग मामलों में क्षेत्र के तीन होनहार युवकों की मौत हो गई। पहला मामला अरविन प्रीत सिंह का है, जिसकी कार नहर में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद आरबीआई में काम करने वाले अमित की मौत हो गई, उसका शव कार में मिला था। अब करन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें