फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के 870 वर्करों का कंप्यूटर रिकॉर्ड में नाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास निगम (जेकेपीडीसीएल) के 870 अस्थायी कर्मचारी नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कंप्यूटर पर इनका रिकॉर्ड अपलोड ही नहीं किया गया है। जेएंडके गवर्नमेंट इंप्लाइस जायंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जेकेपीडीसीएल जम्मू की प्रबंध निदेशक यशा मुदगल से मुलाकात में इस मामले को उठाया। कमेटी के अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जम्मू निगम में इन तमाम वर्करों का कंप्यूटर में कोई रिकॉर्ड अपलोड नहीं है। इसके अलावा जिन 99 वर्करों का डेटा अपलोड किया गया है, उन्हें भी अभी तक मानदेय नहीं दिया गया है। मुदगल ने समस्याएं सुनने के बाद उचित समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें