हुर्रियत कट्टरपंथी नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : PTI
हुर्रियत कट्टरपंथी नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि समय आने पर इसका पता चलेगा।
यह अनुमान लगाया जा रहा था कि गिलानी द्वारा सोमवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में वह अपने खराब स्वास्थ्य के मद्देनजर उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन,हैदरपुरा स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बारे में बात ही नहीं की।
जब उनसे यह पूछा गया कि वह अपने उत्तराधिकारी के रूप में अशरफ सेहराई की नियुक्ति कर रहे हैं, तो कहा कि तहरीक-ए-हुर्रियत की सहयोगी पार्टियां और हुर्रियत (जी) के पदाधिकारियों द्वारा उनकी मौत के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।