डंडेसर शिक्षा जोन के सरकारी प्राइमरी स्कूल कूलान में शिक्षा अधिकारी ने औचक दौरा किया। इस दौरान स्कूल में कोई विद्यार्थी नहीं मिला। स्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर को छोड़कर अन्य कोई शिक्षक भी हाजिर नहीं था।
जानकारी के अनुसार सीईओ राजोरी के निर्देश के बाद उक्त शिक्षा जोन के सरकारी हाई स्कूल संगपुर के हेडमास्टर ने स्कूल में औचक दौरा किया था। जांच करने पर पाया गया कि स्कूल की एक शिक्षिका कई महीनों से गैर हाजिर है।
आगमन रजिस्टर पर शिक्षिका को मेडिकल लीव पर दिखाया गया था, लेकिन स्कूल में उसकी लीव कहीं भी नहीं मिली। हेडमास्टर द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के बाद सीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीईओ राजोरी अलताफ हुसेन ने
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चिंगस के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए हैं कि वह संगपुर हेडमास्टर को साथ लेकर स्कूल में दौरा करें और पूरी रिपोर्ट पेश करें। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।